अर्थ
संज्ञापुल्लिंग
अर्थ के हिंदी अर्थ
- मनुष्य के हृदय का आशय जो शब्द से प्रकट हो, शब्द का अभिप्राय, शब्द की शक्ति
- विशेष
- . वह अभिप्राय, भाव या वस्तु जिसका बोध पाठक या श्रोता को कोई शब्द, पद या वाक्य पढ़ने या सुनने पर अथवा कोई भाव भंगी या संकेत देखने पर होता है।
- . साहित्यशास्त्र में अर्थ तीन प्रकार का माना गया है— (क) अभिधा से वाच्यार्थ (ख) लक्षण से लक्ष्यार्थ और (ग) व्यंजना से व्यंग्यार्थ।
- उदाहरण
- . भनइ विद्यापति, कहओं बुभाए अरथ असंभव के पतिआए।
- वह संकल्पना जो किसी शब्द, पद या वाक्य आदि से निकलता है और जिसका बोध कराने के लिए वह शब्द या पद लोक में प्रचलित होता है
- . कभी-कभी सूरदास के पदों का अर्थ निकालना मुश्किल हो जाता है।
- अभिप्राय, प्रयोजन, मतलब, मानी
- . वह किस अर्थ से यहाँ आया है।
- काम, इष्ट
- . 'यहाँ बैठने से तुम्हारा कुछ अर्थ न निकलेगा'।
- हेत, निमित्त
- . विद्या के अर्थ प्रयत्न करना चाहिए।
- इंद्रियों के विषय, ये पाँच हैं—शब्द, स्पर्श, रूप, रस, और गंध
- चतुर्वर्ग में से एक, धन, संपत्ति
- सोना-चाँदी, ज़मीन-जायदाद आदि संम्पत्ति जिसकी गिनती पैसे के रूप में होती है
- अर्थशास्त्र के अनुसार मित्र, पशु, भूमि, धन, धान्य, आदि की प्राप्ति और वृद्धि
- मामला
- जन्म-कुंडली में लग्न से दूसरा घर
- चार पुरुषार्थों में से एक
- कारण
- वस्तु, पदार्थ
- उपयोग
- लाभ, प्राप्ति
- याचना, प्रार्थना
- दिलचस्पी
- वास्तिविक स्थिति
- तौर तरीक़ा, ढंग
- रोक, रुकावट
- मूल्य
- परिणाम, नतीजा
- धर्म क एक पुत्र
- विष्णु
- पूर्वमीमांसा के अनुसार एक श्रेणी अपूर्व
- शक्ति
- दावा
- वह जिसके प्रभाव से या फलस्वरूप कोई काम हो
- सहवास या मैथुन की इच्छा
- चिह्नों के द्वारा उनसे संबंधित संकेतों का होने वाला ज्ञान
- जो रथ पर न हो या जिसके पास रथ न हो
अर्थ के अँग्रेज़ी अर्थ
- Noun, Masculine meaning for, for the sake of
बोलियों में अर्थ(Dialect Meanings)
ब्रज
संज्ञा, पुल्लिंग
मनुष्य के हृदय का आशय जो शब्द से प्रगट हो, शब्द का अभिप्राय, शब्द की शक्ति
अभिप्राय, प्रयोजन, मतलब
उदाहरण
. याको अरथ नहीं कोउ जानत।
काम, इष्ट
हेतु, निमित्त
इंद्रियों के विषय
चतुर्वर्ग में से एक–धन, संपत्ति
अर्थशास्त्र के अनुसार मित्र, पशु, भूमि, धन, धान्य आदि की प्राप्ति और वृद्धि
जन्म-कुंडली में लग्न से दूसरा घर
कारण
वस्तु, पदार्थ
लाभ, प्राप्ति
याचना प्रार्थना
वास्तविक स्थिति
तौर तरीक़ा, ढंग
रोक, रुकावट
मूल्य
परिणाम, नतीजा
धर्म का एक पुत्र
विष्णु
पूर्व मीमांसा के अनुसार एक श्रेणी अपूर्व
शक्ति
दावा; विशेषण
बिना रथ के, रथ-रहित
मालवी
संज्ञा, पुल्लिंग
अर्थ, भावार्थ
उदाहरण
. सासूजी म्हार अरथ भण्डार।
हरियाणवी
संज्ञा, पुल्लिंग
शब्द का अभिप्राय
मतलब
मैथिली
संज्ञा
शब्द से होने वाले बोधित वस्तु/विषय, मानी
प्रयोजन
धन
सांसारिक भोगसाधन
चार पुरुषार्थ में से एक; Noun
meaning, sense.
purpose.
money, wealth.
worldly wealth, one of the four aims of life.