SHAWORDS

aam-1 meaning in hindi

आम

संस्कृतसंज्ञापुल्लिंग खाए हुए अन्न का कच्चा

आम के हिंदी अर्थ

  • संस्कृत ; संज्ञा, विशेषण जो कम पका हुआ हो, कच्चा, अपक्व, असिद्ध उदाहरण . बिगरत मन संन्यास लेत जल नावत आम घरो सो। एक प्रकार का लसदार चिकना सफेद मल जो अन्न न पचने से उत्पन्न होता है जो पका हुआ न हो
  • अरबी ; विशेषण जिसमें कोई विशेषता न हो या अच्छे से कुछ हल्के दर्ज़े का, साधारण, सामान्य, मामूली उदाहरण . आम लोग उनकी सोहबत को अच्छा न समझते थे। . आम आदमियों को वहाँ जाने की आदत नहीं है। प्रसिद्ध, विख्यात,फैला हुआ, व्यापक, सर्वव्यापक, मशहूर विशेष . इस अर्थ में इस शब्द का प्रयोग वस्तु के लिए होता है, व्यक्ति के लिए नहीं। उदाहरण . यह बात अब आम हो गई है, छिपाने से नहीं छिपती। प्रायः सभी व्यक्तियों, अवसरों, अवस्थाओं आदि में पाया जाने वाला या उनसे संबंध रखने वाला

आम के अँग्रेज़ी अर्थ

  • Noun, Masculine a mango; Noun, Adjective common

बोलियों में अर्थ(Dialect Meanings)

ब्रज
संज्ञा, पुल्लिंग आम का फल, आम्र फल आम का पेड़; संज्ञा, स्त्रीलिंग आमाशय की एक बीमारी (आँव); विशेषण कच्चा सार्वजनिक, सार्वजनीन
अंगिका
संज्ञा, पुल्लिंग आम्र, रसाल वृक्ष तथा फल दोनों के लिए व्यवहृत होता है; विशेषण साधारण
अवधी
संज्ञा आम का पेड़ या फल
बज्जिका
संज्ञा एक लोकप्रिय मीठा फल
बुन्देली
संज्ञा, पुल्लिंग आम का वृक्ष, आम के कच्चे पके फलों के लिए अलग शब्द
हरियाणवी
संज्ञा, पुल्लिंग दे. आंब
कन्नौजी
संज्ञा, पुल्लिंग एक प्रसिद्ध फल और उसका पेड़; अरबी ; विशेषण साधारण, सामान्य व्यापक, प्रसिद्ध
मैथिली
संज्ञा एक फल, रसाल आँव; अरबी ; विशेषण सार्वजनिक; Noun mango mucus; Arabic ; Adjective public